Commercial Advertisment

सुल्तानगंज से भी जुड़ा है गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति का तार

सुल्तानगंज : गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का तार भागलपुर के सुल्तानगंज से भी जुड़ा हुआ है। ज्योति भागलपुर के सुल्तानगंज अजगैबीनाथ मंदिर चार बार आई थी। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर डीएसपी चंन्द्रभूषण व सुल्तानगंज थाना पुलिस ने मंदिर का सघन जांच कर सुरक्षा का जाएजा लिया। मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी से भी पूछताछ किया गया।

LN Mishra 1 22Scope News

अजगैबीनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे ने पूरे बारीकी के साथ कर रही है जांच

आपको बता दें कि अजगैबीनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे ने पूरे बारीकी के साथ मंदिर सहित दोनों घाट आसपास के इलाके का जायजा लिया। पूरे मंदिर का डाॅगस्काट से जांच कराया गया। जिसमें मंदिर परिसर के अंदर बने सभी रूम व आसपास के दुकान आदि का जांच किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का ज्यादा लेने के बाद डीएसपी ने बताया कि आगामी श्रावणी मेला में किस तरह से मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था किया जाएगा। वर्तमान में सुरक्षा की क्या स्थिति है इसको लेकर के जायजा लिया गया है। मंदिर में तीन घेरे में सुरक्षा का व्यवस्था किया जाएगा। आने-जाने वाले हर तीर्थ यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।

यह भी देखें :

मंदिर के आसपास सभी दुकानों का भी जांच पड़ताल किया गया है

दरअसल, मंदिर के आसपास सभी दुकानों का भी जांच पड़ताल किया गया है। मंदिर में ठहरने लोगों का पूरा जानकारी रखा जाएगा। मंदिर में किसी भी प्रकार का कोई गड़बड़ी नहीं हो इसको लेकर ध्यान रखा जा रहा है। श्रावणी मेला में इस बार बेहतर सुरक्षा इंतजाम किया जाएगा। मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी का रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजा जाएगा। भारत-पाकिस्तान के तनाव के देखते हुए इस बार हर धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले इलाके की पूरी बारीकी से निगरानी रखी जाएगी। साथ ही डीएसपी चंन्द्रभूषण ने बताया कि सुलतानगंज में कभी भी बीच-बीच में विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जाएगा।

Sultanganj Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में चर्चित यूट्यूबर Jyoti Malhotra गिरफ्तार…

श्वेतांबर कुमार झा की रिपोर्ट

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...