बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस को मिला NAAC से ‘B++’ ग्रेड

रांची. गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, बोकारो को भारत सरकार की नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (NAAC) से B++’ ग्रेड प्रदान किया गया है। इसके साथ ही गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस ने झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची से संबद्ध सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कॉलेजों के बीच तथा प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।

कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने बताया कि इस ग्रेड को हासिल करने के फलस्वरूप कॉलेज प्रति वर्ष छात्रवृत्ति (हॉस्टल समेत) एक लाख रुपये प्रति छात्र प्राप्त करने की योग्यता रखता है। निदेशक ने फैकल्टी मेंबर्स को इस सफलता पर बधाई दी तथा उनके योगदान को श्रेय दिया। आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. मनोजीत डे, प्रो. महमूद आलम, प्रो. रश्मि ठाकुर, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रो. सिद्धलाल हेम्ब्रम, प्रो. मुकेश सिन्हा, प्रो. गौतम कुमार, प्रो. सुमीत कुमार, प्रो. पंकज राय, प्रो. पल्लवी प्रसाद, प्रो. वैभव गुप्ता, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. सलीम अहमद, प्रो. रोही प्रसाद, प्रो. इमाम, प्रो. मुहम्मद हुसैन, प्रो. आशीष कुमार, अनिल सिंह व अन्य ने उल्लेखनीय योगदान दिया।

झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी, रांची के कुलपति डॉ. डीके सिंह ने बधाई संदेश में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस के निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार के डायनमिक नेतृत्व को सराहते हुए कॉलेज के उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही आईएसटीई, सीयूजे रांची, आरवीएस जमशेदपुर, एनआईटी जमशेदपुर, सीआईटी रांची, चास कॉलेज, बोकारो व अन्य यूनिवर्सिटी/कॉलेज/संस्था से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं।

संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह एवं सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार के नेतृत्व की प्रशंसा और सराहना करते हुए प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण की मेहनत को सराहा एवं सभी को यह उच्च मुकाम हासिल करने पर बधाई दी।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...