सरायकेला: यौन शोषण के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, आक्रोशितों ने थाने का किया घेराव

सरायकेला : यौन शोषण के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग स्थानीय लोगों ने की है.

इसको लेकर आक्रोशित लोगों ने सरायकेला थाना पर विरोध प्रदर्शन के साथ घेराव किया.

बताया जाता है कि छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ यौन शोषण किया और

उसके बाद शादी करने से मुकर गया. इसी मामले को लेकर छात्रा के परिजन और

स्थानीय लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की.

जमकर किया प्रदर्शन

आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, सरायकेला प्रखंड उप प्रमुख वासुदेव महतो और छात्र नेता अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में सरायकेला थाना पहुंच कर गिरफ्तारी की मांग की और जमकर प्रदर्शन किया.

Protest1 1 22Scope News

यौन शोषण: कॉलेज आने के क्रम में युवती के साथ किया जबरन दुष्कर्म

मामले को लेकर छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के विरुद्ध लिखित शिकायत की है. बताया जाता है कि बड़ा काकड़ा निवासी युवक संजय महतो ने छात्रा के साथ कॉलेज आने के क्रम में जबरन दुष्कर्म किया. इसके बाद छात्रा के साथ आकर्षिनी मंदिर के पास शादी के बहाने यौन शोषण किया और बाद में छात्रा को छोड़ कर भाग गया. इस घटना से आक्रोशित छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक की अविलंब गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

रिपोर्ट: बिपिन मिश्रा

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img