Proud Moment: 60 वर्ष पहले अमेरिका गई 113 पेंटिंग आ रही बिहार

पटना: मिथिला पेंटिंग बिहार की धरोहर के रूप में जानी जाती है। सदियों से मिथिला पेंटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। पहले कलाकार पर्व त्यौहार, भगवान समेत स्थानीय स्तर पर दिखने वाली सच्चाइयों को अपने कैनवास पर उतारते थे। मिथिला पेंटिंग में हमेशा ग्रामीण भारत और असली भारत दिखाई जाती रही है। मिथिला पेंटिंग बिहार या भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता रहा है। तभी तो आज से साठ वर्ष पहले 113 मिथिला पेंटिंग अमेरिका गई थी।

हालांकि अब बिहार संग्रहालय एक बड़ा कदम उठाने जा रही है और आज से साठ वर्ष पहले अमेरिका गई 113 मिथिला पेंटिंग को वापस ला रही है। एक जानकारी के अनुसार ये सभी मिथिला पेंटिंग दो दिनों के अंदर बिहार आ जाएगी। इन सभी मिथिला पेंटिंग को पुरातत्व की तरह रखा जायेगा। मामले में बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पहले कलाकारों को उचित कीमत नहीं मिलती थी। उचित कीमत नहीं मिलने की वजह से जहां भी उन्हें अधिक कीमत मिलती थी वहां बेच देते थे।

उन्होंने बताया कि 1980 के दशक में डेविड नामक एक कलाकार एथनिक आर्ट फाउंडेशन नाम का एक संस्था चलाते थे। उन्होंने कई मशहूर कलाकारों के पेंटिंग खरीदे थे और उसे वे लेकर अमेरिका चले गए थे। वहां वे उसका प्रदर्शनी लगाते थे और उससे होने वाली आमदनी का हिस्सा कलाकारों को भी देते थे। लेकिन अब उनकी उम्र काफी अधिक हो गई है तो वे चाहते हैं कि ये सब पेंटिंग ऐसे जगह पर रखा जाये जहां वह सुरक्षित रह सके।

यही वजह है कि अब उन पेंटिंग को एक बार फिर बिहार लाया जा रहा है। इन सभी पेंटिंग को पुरातत्व की तरह रखा जायेगा। सभी 113 पेंटिंग बिहार संग्रहालय में लगाई जाएगी। यह पेंटिंग की प्रस्तुति बिहार की धनी सभ्यता को पहचाने में कारगर साबित होगी।

यह भी पढ़ें- पटना का सबसे बड़ा Cyber Fraud, पूर्व महिला प्रोफेसर इस तरह से हुई शिकार

https://youtube.com/22scope

Proud Moment Proud Moment Proud Moment Proud Moment

Proud Moment

Saffrn

Trending News

Hemant Soren ने असम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रणनीति,...

Assam: असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से सोमवार को डिब्रूगढ़ में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय अध्यक्ष सह...

Bihar CMG Meeting: जरूरी वस्तुओं की Supply पर सख्ती, जमाखोरी पर...

बिहार में CMG की पहली बैठक में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति, LPG बैकलॉग खत्म करने, जमाखोरी पर कार्रवाई और प्रवासी श्रमिकों के लिए हेल्पलाइन...

Patna के दो केंद्रों पर मध्यमा परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का...

Patna: बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित मध्यमा परीक्षा–2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य राजधानी पटना के दो निर्धारित केंद्रों शास्त्रीनगर एवं मैनपुरा पर...

Hazaribagh Crime Case: बिष्णुगढ़ ‘सीता’ कांड में न्याय की मांग तेज,...

हजारीबाग के बिष्णुगढ़ में मासूम बच्ची से दुष्कर्म व हत्या मामले में अंबा प्रसाद का प्रदर्शन, सीबीआई जांच और पीड़ित परिवार को न्याय की...

बिहार में औद्योगिक क्रांति में बड़ा कदम, भोजपुर में 4...

Patna: बिहार का औद्योगिक परिदृश्य तेजी से गति पकड़ रहा है, जहां नए निवेश सीधे तौर पर बुनियादी ढांचे के निर्माण, रोजगार सृजन और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img