Advertisment

PK के पास बिहार के विकास के लिए कोई रोडमैप नहीं, भाजपा नेता ने कहा ‘बताएं उन्होंने…’

पटना: सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर निर्माण का शिलान्यास करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह 8 अगस्त को सीतामढ़ी आयेंगे। सीतामढ़ी में अमित शाह के आगमन को लेकर प्रशांत किशोर (PK)  की टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार में बिहार का लगातार विकास हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए पिछले 11 वर्षों में 14 लाख करोड़ रुपया आवंटित किया है वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, पर्यटन के क्षेत्र में अकल्पनीय विकास हुआ है। बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। पंचायत स्तर पर 10335 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर,12025 उपस्वास्थ केंद्र,1493 स्वस्थ केंद्र,524 अनुमंडलस्तरीय स्तरीय अस्पताल,55 जिला अस्पताल,मुख्यालय पर 36 अस्पताल के साथ साथ विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल पीएमसीच बन रहा है जिसके प्रथम चरण में 2500 बिस्तर बन कर तैयार हो गया है। बिहार का दूसरा एम्स दरभंगा में 1261 करोड़ की लागत से बन रहा है।

शिक्षा के क्षेत्र में तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय का विकास किया जा रहा है। IIIT, NIFT l, NLU और NIT 5975 करोड़ की लागत से बना है। बिहार के गया जी में IIM का निर्माण 1000 करोड़ की लागत से हो रहा है। दर्जनों इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, मुंगेर, भागलपुर, गयाजी, पूर्णिया, अररिया एवं सहरसा में 100 करोड़ की लागत से 20 स्कूलों को मॉडर्न स्कूल की तौर पर विकसित किया जा रहा है ज़िसमें डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंसर्ट हॉल,कंप्यूटर लैब सहित अन्य सुविधाएं होंगी।

यह भी पढ़ें – बिजली से दमकता बिहार! हर गांव, हर घर रोशनी का वादा हुआ पूरा

उद्योग के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। दर्जनों एथनॉल की फैक्ट्री (मुजफ्फरपुर, बगहा, मोतिहारी, बेगूसराय, हाजीपुर, गोपालगंज, बक्सर, मोकामा, नवगछिया, नालंदा, आरा) में खोले गये, जिससे किसानों को उनके फसल मक्का जिसकी कीमत पूर्व में 10 रुपए मिलता था अब 25 रुपए मिल रहा है। लाखों किसानों के साथ हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप में नौकरी एवं रोजगार मिल रहा है। दर्जनों बड़ी कंपनियों ने बिहार में निवेश किया है जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है और अब सीतामढ़ी में माँ जानकी जन्मस्थली पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए वृद्धा पेंशन 400 से 1100 करने का कार्य किया।गरीबों को 125 यूनिट बिजली फ्री देने का कार्य किया है।ये सरकार सिर्फ और सिर्फ दलितों, शोषितों सर्व समाज के विकास के लिया कार्य करती है।

PK सिर्फ सवाल कर रहे हैं वह भी बिना सर पैर के। वे बताएं कि उन्होंने अब तक बिहार के लिए क्या किया है। आज तक उन्होंने बिहार में कोई स्कूल, कॉलेज या अस्पताल खोला है क्या? किसी गरीब मरीज या मेधावी छात्र की मदद की या फिर किसी गरीब बच्ची की शादी में मदद की है। कोरोना के समय में किसी अस्पताल में एक ऑक्सीजन सिलिंडर दान दिया था क्या? PK निहायत ही बहुरुपिया हैं जो सनातन विरोधी भी हैं। PK किसी दलित समाज का भला होते नहीं देख सकते। प्रशांत किशोर देश हित में बने CAA एवं NRC का विरोध करते है। प्रशांत किशोर के पास बिहार के विकास का कोई रोड मैप नहीं है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार शिक्षा का बना रोल मॉडल! स्कूलों में बच्चियों की संख्या 51 फीसद के पार!

AJSU Lok Bhavan March: JPSC-JSSC विवाद के बीच आजसू का बड़ा...

AJSU Lok Bhavan March: ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: बेकार बांध बनेगा मिनी काशी! सावन...

Dhanbad Shiv Maha Aarti 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत के साथ ही धनबाद में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बन रहा...

JPSC PT Exam Scam: 48 सवाल हल करने के बावजूद पास...

JPSC 2025 PT परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID ने चयनित अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में फर्जी तरीके से परीक्षा...