Advertisment

PSC PT Result 2025: रिजल्ट पर उठे सवाल, 832 अभ्यर्थियों के गायब होने का दावा, आयोग ने जारी किया Backlog मॉडल उत्तर

जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 को लेकर अभ्यर्थियों ने 832 रोल नंबर के गैप पर सवाल उठाए हैं। वहीं आयोग ने सिविल सेवा बैकलॉग-2025 का संशोधित मॉडल उत्तर भी जारी किया है।


PSC PT Result 2025 रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा जारी सिविल सेवा परीक्षा-2025 प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने इसकी पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों का दावा है कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची में 832 रोल नंबर का बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे परिणाम को लेकर संशय की स्थिति बन गई है।


Key Highlights

  • जेपीएससी सिविल सेवा पीटी रिजल्ट 2025 पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल।

  • अभ्यर्थियों का दावा, रिजल्ट में 832 रोल नंबर का गैप दिख रहा है।

  • कटऑफ अंक अब तक जारी नहीं होने पर भी नाराजगी।

  • सिविल सेवा बैकलॉग-2025 पीटी का संशोधित मॉडल उत्तर जारी।

  • एक प्रश्न के सभी विकल्प सही, चार प्रश्न रद्द किए गए।


PSC PT Result 2025832 रोल नंबर के गैप पर उठे सवाल

अभ्यर्थियों के अनुसार, परिणाम में क्रमांक 2601290656 के बाद सीधे 2601291488 अंकित है। उनका कहना है कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि बीच के 832 अभ्यर्थियों में से एक भी सफल नहीं हुआ।

अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया है कि क्या किसी एक परीक्षा केंद्र के सभी परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, उनकी परीक्षा रद्द कर दी गई थी या फिर ओएमआर शीट से जुड़ी कोई तकनीकी समस्या हुई। उनका कहना है कि इतने बड़े अंतर की वजह आयोग को स्पष्ट करनी चाहिए। हालांकि अभ्यर्थियों ने यह भी माना कि वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही सामने आएगी।

इसके साथ ही अभ्यर्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि आयोग ने अब तक सिविल जज जूनियर पीटी, सिविल सेवा बैकलॉग-2023 पीटी, सिविल सेवा रेगुलर-2025 पीटी और फॉरेस्ट रेंज अफसर मुख्य परीक्षा के कटऑफ अंक जारी नहीं किए हैं। उन्होंने स्थानांतरित परीक्षा नियंत्रक से परिणाम जारी कराने पर भी आपत्ति जताई है।

PSC PT Result 2025सिविल सेवा बैकलॉग-2025 का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

इधर, जेपीएससी ने सिविल सेवा बैकलॉग-2025 प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर भी जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार प्रथम प्रश्नपत्र में एक प्रश्न के सभी विकल्प सही पाए गए हैं, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र के चार प्रश्नों को रद्द कर दिया गया है।

आयोग ने 17 मई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के बाद 11 जून को प्रारंभिक मॉडल उत्तर जारी किया था और 12 से 15 जून तक अभ्यर्थियों से साक्ष्य सहित आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित मॉडल उत्तर प्रकाशित किया गया।

PSC PT Result 202545 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

सिविल सेवा बैकलॉग-2025 के तहत कुल 45 पदों पर भर्ती की जानी है। इनमें 36 पद उपसमाहर्ता, दो पद सहायक निबंधक (कृषि) और सात पद झारखंड शिक्षा सेवा के हैं। इस परीक्षा में लगभग 30 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनके लिए राजधानी रांची में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...