CHAPRA में पहली बार जुटे देश विदेश के मनोवैज्ञानिक

छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में पहली बार हो रहा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान सेमिनार में अलग अलग रिसर्च पर मनोवैज्ञानिक देंगे व्याख्यान

छपरा: छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान सेमिनार शनिवार से शुरू हो गया। इस सेमिनार में देश सहित विदेश के करीब 300 मनोवैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में आयोजित सेमिनार के पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत डीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान मनोवैज्ञानिकों ने ‘समसामयिक चुनौतियां और मनोवैज्ञानिक विज्ञान में अवसर’ विषय पर अपना व्याख्यान दिया।

यह भी पढ़ें- MADHEPURA के कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन परिसर में निःशुल्क फिजियोथेरेपी क्लिनिक की स्थापना

सेमिनार के मुख्य अतिथि के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ आर एन सिंह, त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के डॉ नरेंद्र सिंह थगुना, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ रंजीत कुमार, प्रो तारणी जी, प्रो आशा रानी, प्रो रामध्यान राय उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ आर एन सिंह, प्रो ओम प्रकाश चौधरी, डॉ जगदीश सिंह दीक्षित रहे। दूसरे दिन भी सभी विद्वान वक्ता और मनोवैज्ञानिक अपने अपने रिसर्च पर छात्रों और रिसर्च स्कॉलर को सम्बोधित करेंगे।

CHAPRA से मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

CHAPRA

प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र...

गयाजी : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने गयाजी के गांधी मैदान से कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के...

मोतिहारी स्टेशन पर पकड़ा गया फर्जी पुलिसकर्मी, पुलिस की वर्दी पहनकर...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में नगर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी...

वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद की है।...