Advertisement
Advertisement

PU बमबाजी मामला : सभी हॉस्टल के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगेगा CCTV कैमरा

पटना : पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज में हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच लगातार हो रही बमबाजी फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाओं को लेकर पटना पुलिस ने कमर कस लिया है। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ पटना पुलिस ने तालमेल बिठाते हुए अब सभी हॉस्टल के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी सिटी एसपी वैभव शर्मा ने दी।

वैभव शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी लगाने का मुख्य मकसद हॉस्टल में रहने वाले असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण करना है। सिटी एसपी ने बताया कि पटना पुलिस और पटना विश्वविद्यालय की टीम संयुक्त रूप से वैसे सभी जगह को चिन्हित करने में लग गई है जहां सीसीटीवी कैमरा लगाया जा सके।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment

CID Investigation: JPSC नियुक्ति घोटाला: 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC नियुक्ति घोटाले में रांची जिला बल के आरक्षी मनोज कुमार पर 10 लाख रुपये देकर प्रारंभिक परीक्षा पास करने का आरोप। CID जांच...

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...

Supreme Court Latest News: दादा की संपत्ति में पोते का जन्मसिद्ध...

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत पिता को मिली दादा की संपत्ति उनकी निजी संपत्ति होगी।...