पटना के नॉमी कॉलेज के हॉस्टल में चल रही थी शराब पार्टी, 4 छात्र गिरफ्तार

पटना : गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा को लेकर पटना पुलिस की टीम ने शुक्रवार की देर रात एक साथ बीएन कॉलेज हॉस्टल में छापेमारी की। साथ ही पुलिस ने जैक्सन और मिंटो हॉस्टल में भी छापेमारी की। हॉस्टल में शराब की पार्टी चल रही थी। अवैध रूप से चल रही शराब पार्टी के आरोप में पटना पुलिस ने चार छात्रों को शराब पीते हुए पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि अचानक पहुंची पुलिस को देख सभी भागने लगे पर पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से आधा बोतल विदेशी शराब भी बरामद किया गया। हालांकि, गिरफ्तार होने के बाद छात्र पुलिस से माफी मांगने लगे, कहने लगे कि छोड़ दीजिए परीक्षा है, हमलोगों का करियर बर्बाद हो जाएगा। गिरफ्तार करने के बाद सभी को थाना लाया गया। देर रात हुई छापेमारी में हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।

इधर, पुलिस ने जैक्सन और मिंटो हॉस्टल में भी छापेमारी की। हॉस्टल के सभी कमरों को खंगाल डाला, छत पर भी गई। पूरे परिसर परिसर की तलाशी ली गई। इन दोनों हॉस्टलों से कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीएन कॉलेज हॉस्टल में शराब की पार्टी चल रही थी तो इस हॉस्टल के सुपरिंटेंडेंट और वार्डन कहां थे। इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं मिली। हॉस्टल में शराब कैसे पहुंच गया। शराब का कौन सप्लायर है, शराब कहां से आई थी।

यह भी देखें :

इधर, टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बीएन कॉलेज छात्रावास से पांच छात्रों को शराब के नशे में पकड़ा गया है। पीरबहोर थाना में लाकर ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट किया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस इन छात्रों से और भी पूछताछ कर रही है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पर बड़ा सवाल यह है कि क्या हॉस्ट प्रशासन से भी पटना पुलिस पूछताछ करेगी या फिर छात्रों पर कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़े : शराब के साथ गोरा गांव से एक आरोपी गिरफ्तार

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...