पंप कर्मियों ने रुपये से भरा बैग छीन कर भाग रहे तीन आरोपियों को पकड़ा

धनबादः गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आमाघाटा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के कर्मियों से रुपये से भरा बैग छीन कर भाग रहे तीन आरोपियों  को पम्प कर्मियों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

घटना बीती रात साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है. पुलिस छिनतई का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में है. डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने गिरफ्तार युवकों को मीडिया के सामने पेश किया और लूट की राशि 1250 रूपये बरामद होने की बात बताई.

इधर आरोपियों के परिजनों ने तीनों युवकों को निर्दोष बताया है. साथ ही, पम्प कर्मी पर गलत ढंग से फंसाने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार इसमें एक सीबीएसई बोर्ड का दसवीं का छात्र है, जबकि अन्य दो इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है. परिजनों मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पम्प संचालक से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध करवाने की मांग की है.

Jal Jeevan Hariyali Abhiyan Bihar: बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान का बड़ा...

Jal Jeevan Hariyali Abhiyan Bihar: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किया गया जल-जीवन-हरियाली अभियान अब...

Mirzapur: The Movie का धमाका, Aditya Vision में साथ नजर आए...

पटना में Mirzapur: The Movie के सितारे पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा Aditya Vision पहुंचे, जहां प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह दिखा।Mirzapur पटना:...

Patliputra Greenfield Satellite Township: पटना के विकास को मिलेगी नई दिशा!...

Patliputra Greenfield Satellite Township: बिहार में भविष्य के शहरी विकास को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रस्तावित पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप...