Purnea MP पप्पू यादव ने आयोजित किया होली मिलन समारोह, इन कलाकारों ने जम कर बटोरी तालियां…

होली मिलन और दावत – ए – इफ्तार के साथ सांसद पप्पू यादव ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश। Purnea MP पप्पू यादव के होली मिलन समारोह में इंडियन आइडल फेम बिस्वा देब के धुनों पर झूमा पूर्णिया। होली मिलन समारोह में डांसर बंटी और बबली ने भी मचाया धमाल

पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद (Purnea MP) राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कला भवन में होली मिलन समारोह और दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया। इस आयोजन के माध्यम से सांसद ने आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर इंडियन आइडल फेम बिस्वा देब ने अपनी सुरीली आवाज और मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बिस्वा देब ने लैला मैं लैला, आज की रात मजा, सारा जमाना, लड़का आंख मारे, छैयां छैयां, जैसे लोकप्रिय गानों के साथ होली के गानों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।

इस दौरान डांसर बंटी और बबली ने भी अपने शानदार डांस मूव्स से पूर्णिया वासियों के लिए होली मिलन समारोह यादगार बनाया। इससे पहले सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। Purnea MP ने कहा कि हमारे देश की संस्कृति नफरत की नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और वात्सल्य की रही है। सनातन धर्म में सभी का सम्मान समाहित है। कुछ नेताओं ने हमेशा अपने फायदे के लिए देश में नफरत फैलाने का काम किया है, लेकिन हमें इससे सावधान रहने की जरूरत है। इसलिए आज हमने यह आयोजन किया है और आप लोगों से आग्रह है कि समाज की एकता एवं भाईचारे को किसी नेताओं के स्वार्थ का शिकार ना बनने दें।

2 13 22Scope News

Purnea MP ने कहा कि रमजान और होली सदियों से देश में मनाई जाती रही है। लेकिन नफरत को देश ने हराया है। आज हमने नफरत को दरकिनार कर सौहार्द के साथ होली मनाई है। यह संदेश है कि मोहब्बत जिंदाबाद और नफरत मुर्दाबाद। इंसानियत और मानवता ने घृणा की राजनीति को मात दी है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना था। Purnea MP पप्पू यादव ने इस मौके पर लोगों से आग्रह किया कि वे समाज में एकता और भाईचारे को बनाए रखें और किसी भी प्रकार की नफरत की राजनीति से दूर रहें।

Purnea MP ने कहा कि कोसी और सीमांचल बिहार की भविष्य तय करेगा, इसलिए किसी के झांसे में भविष्य में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि आपकी ताकत से आज सदन से सड़क तक पूर्णिया के चर्चे हैं। आपने भरोसा जताया है, थोड़ा सब्र करिए एयर पोर्ट, सड़क रेल से लेकर अन्य विकास कार्य भी पूर्णिया में नजर आएंगे। बस हम सब आपसी एकता को कायम रखें और विकसित पूर्णिया के लिए मिलकर आगे बढ़े।

उक्त अवसर पर उक्त अवसर पर पूर्व मंत्री कसबा विधायक अफाक आलम, पूर्व मंत्री सह राजद नेत्री बीमा भारती, पूर्व विधायक सुनीता देवी, पूर्व विधायक अमरनाथ तिवारी, कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव,अफरोज आलम, विशेष वर्मा, गौतम सिन्हा, जितेंद्र यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जवाहर यादव, दिवाकर चौधरी, इस्राइल आजाद संजय सिंह राजेश यादव, सुडु यादव, जियाउल हक, बबलू भगत, अरुण यादव, अशोक दास, शंकर सहनी, संदीप सिंह, वार्ड पार्षद आशीष पोद्दार, अंजनी साह, नवल जयसवाल, अमित सोनी, बहादुर यादव, मनोज साह आदि मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Police को फोन कर कहा ‘मेरे भाई को गोली लगी है’, पुलिस पहुंची तो…

Purnea से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...