CM शामिल हुए होली मिलन समारोह में, खेली फूलों की होली

पटना: मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार आज सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। पटना के बुद्ध मार्ग स्थित बिहार राज्य भारत स्काउट एंड गाइड परिसर में आयोजित इस होली मिलन समारोह में सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मुख्यमंत्री के साथ फूलों की होली खेली तथा उन्हें गुलाल लगाया।

CM ने सांसद रविशंकर प्रसाद को गले लगाकर उन्हें होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में शामिल जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं आमजनों को भी मुख्यमंत्री ने होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कलाकारों द्वारा होली गीत की प्रस्तुति दी गई।

यह भी पढ़ें – Justice for Sahil: शिक्षा पाने गया था स्कूल मिली मौत, दो महीने बाद परिजनों ने…

इस अवसर पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधायक संजीव चौरसिया, CM के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं आमजन उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मुजफ्फरपुर : न्याय मंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, प्रधान महिला जज ने घूम-घूमकर बेचों का लिया जायजा…

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...