रोहतास: बीते दिनों Rohtas में एक बच्ची का शव उसके घर के पीछे बरामद हुआ था। मृतिका के परिजन से मिलने के लिए मंगलवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने मृतिका बच्ची के परिजनों से मिल कर उन्हें ढाढस बंधाया और जांच में सहयोग की बात कही। Rohtas के डेहरी ऑन सोन पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज कल राज्य में बच्चियां सुरक्षित नहीं है।
दक्षिण बिहार में Pragati Yatra में सीएम ने की घोषणा, कैबिनेट ने दी 30 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति
हर तरफ बच्चियों के विरुद्ध अपराध हो रहा है। वे इस मामले में भी डीजीपी से बात करेंगे और एसआईटी जांच की मांग करेंगे। बता दें कि डेहरी ऑन सोन के न्यू डिलीया में सोमवार को एक पांच वर्षीय बच्ची का शव उसके घर के पीछे से बरामद हुआ था। मामले में परिजनों ने बच्ची की हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- BJP कोर कमिटी की बैठक शुरू, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ इन बातों पर हो सकती है चर्चा
Rohtas से सलाउद्दीन की रिपोर्ट
Highlights


