दक्षिण बिहार में Pragati Yatra में सीएम ने की घोषणा, कैबिनेट ने दी 30 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक की गई। कैबिनेट की बैठक मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में संपन्न की गई। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित 120 योजनाओं की स्वीकृति दी गई। दक्षिण बिहार के जिलों के लिए स्वीकृत घोषणाएं 30 हजार करोड़ रूपये की लागत से पूरी की जाएगी।

RJD नेता सुनील सिंह बने रहेंगे MLC, जदयू ने कहा ‘सुप्रीम कोर्ट ने सजा कम की आरोप मुक्त नहीं…’

बता दें कि इससे पहले पूर्व उत्तर बिहार के लिए मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान 20 हजार करोड़ रूपये की लागत से 187 योजनाओं को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति दी जा चुकी है। इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा (Pragati Yatra) के दौरान की घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट ने दे दी है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Pragati Yatra में मगध प्रमंडल में सौगातों की बौछार, सड़कें, स्कूल और अस्पताल होंगे हाईटेक

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...