Pushpa 2 ने 2 दिन में कमाए 400 करोड़, सामने आए आंकड़े

डिजीटल डेस्क : Pushpa 2 ने 2 दिन में कमाए 400 करोड़, सामने आए आंकड़े। दो दिन पहले रिलीज हुई फिल्म Pushpa-2 बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। पहले 2 दिन में ही Pushpa-2 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है।

दावा किया जा रहा है कि Pushpa-2 ने सिनेमाघरों में ऐसा धमाल मचा रही है जैसा इतिहास में कभी कोई फिल्म नहीं मचा पाई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Pushpa-2 ने पहले 2 दिन में 400 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Pushpa 2 का कलेक्शन बहुत अच्छा, रिकार्ड बनने की संभावना

अल्लू अर्जुन की फिल्म Pushpa-2 को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया जा रहा है। लग रहा है कि जैसे सिनेमाघरों में मानों कोई उत्सव मन रहा है। भारत के अलावा विदेश में भी लोग पुष्पा को पसंद कर रहे हैं।

फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं। Pushpa-2 ने रिलीज के साथ ही पहले 2 दिन में ही इतने पैसे कमा लिए हैं जो कई सारी बड़ी फिल्में लाइफटाइम नहीं कमा पातीं। Pushpa-2 ने भारत में तो अच्छा कलेक्शन कर ही रही है। इसके साथ ही ये फिल्म विदेशों में भी महफिल लूट रही है।

Pushpa-2 के पहले 2 दिनों में ही 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चली है। अनुमान है कि अगर Pushpa-2 इसी लय में कमाई करेगी तो नया रिकार्ड बनाएगी।

फिल्म Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर छा गई।
फिल्म Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर छा गई।

Pushpa 2 ने ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बनाया

Pushpa-2 ने दुनियाभर में पहले दिन की कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Pushpa-2 ने पहले दिन दुनियाभर में 275.20 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ Pushpa 2 ने इतिहास रच दिया।

बताया जा रहा है कि दूसरे दिन भी Pushpa-2 ने अपनी इस लय को दुनियाभर में बरकरार रखा। इसी के साथ Pushpa-2 का पहले दो दिनों का पूरी दुनिया में कुल कमाई 400 करोड़ रुपये से ज्यादे का हो गई है।

इस तरह Pushpa-2 ने बाहुबली और आरआरआर के बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का नया रिकॉर्ड बना दिया।

फिल्म Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई।
फिल्म Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर छाई।

भारत में साउथ से भी ज्यादा हिंदी पट्टी में Pushpa 2 को जमकर मिले दर्शक…

विदेशों की बात छोड़ भी दें तो Pushpa 2  का भारत में अलग ही जलवा नजर आ रहा है। Pushpa-2 ने भारत में दो दिनों में 265.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। Pushpa-2 को भारत में बहुत प्यार मिल रहा है।

खास बात यह कि Pushpa-2 को साउथ से भी ज्यादा हिंदी पट्टी के दर्शको में पसंद किया जा रहा है। Pushpa-2 ने भारत में पहले दिन 164.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन 90 करोड़ रुपये कमाए।

फिल्म Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट
फिल्म Pushpa 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट

एक्सटेंडेड वीकेंड में भी Pushpa 2 के रिकार्ड कमाई की उम्मीद…  

पहले दिन के मुकाबले Pushpa-2 का दूसरे दिन का कलेक्शन तो भारत में कम हुआ है लेकिन इसके फिल्म के आंकड़ों के क्रेज में कोई फर्क पड़ता नजर नहीं दिखा है। Pushpa 2 को लेकर जानकारों का आकलन है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में भी कमाई के नए कीर्तिमान रचेगी। Pushpa 2 को एक्सटेंडेड वीकेंड मिला है। इसका ये फिल्म फायदा उठा सकती है और सबसे ज्यादा वीकेंड की कमाई वाली फिल्म बन सकती है।

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img