राबड़ी का ललन पर तीखा वार, कहा- उनके नेता नीतीश कुमार हमेशा महिलाओं का करते हैं अपमान

पटना : लोकसभा में बजट सत्र के दौरान अपनी पार्टी की बात रखते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पूर्व सीएम राबड़ी देवी को लेकर कड़ी बायनबाजी की थी जिसको लेकर आज बिहार विधानसभा और विधान परिषद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। साथ ही राबड़ी देवी ने ललन सिंह के बयान पर तीखा वार किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को बहुत कुछ सुना दिया और कहा कि उनके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं का हमेशा अपमान करते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी पर गुरुवार को सदन में जोरार हंगामा हुआ। राबड़ी देवी को लेकर जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि उन्हें बजट का क्या ज्ञान है। राबड़ी देवी को इसकी क्या समझ है। इसे लेकर राजद एमएलसी सुनील सिंह ने सदन में कहा कि ललन सिंह ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री का अपमान किया है, जो महिला राज्य की लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रही। अभी नेता प्रतिपक्ष है उनके लिए ऐसी अपमानजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजद सदस्यों ने कहा कि ललन सिंह कहते हैं कि राबड़ी देवी ‘इतना लंबा हस्ताक्षर’ करती है। यह पूरी तरह से अपमान है। इसे लेकर राजद हंगामा शुरू किया तो सत्ता पक्ष की ओर से जोरदार प्रतिकार किया गया।

सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति इस सदन का सदस्य नहीं है, उनकी टिप्पणियों पर यहां बात नहीं हो सकती है। यह कार्य संचालन नियमावली के अनुरूप नहीं है। हालांकि राजद सहित अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने लगातार इस मुद्दे पर नारेबाजी शुरू कर दी। वे ललन सिंह के बयान को राबड़ी देवी का अपमान बताकर जोरदार तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने सदन में सीएम नीतीश की मौजूदगी में ‘महिलाओं को अपमानित करना बंद करो नीतीश कुमार शर्म करो’ का नारा लगाया।

यह भी पढ़े : राबड़ी के नेतृत्व में विधान परिषद के बाहर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन, सदन स्थगित

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jio IPO 2026: खुलने से पहले ₹2.5 लाख करोड़ की मांग,...

Jio IPO 2026 के लिए संस्थागत निवेशकों ने ₹2.5 लाख करोड़ की शुरुआती मांग दिखाई। आईपीओ 21 से 23 अक्टूबर तक खुलेगा, जानें प्राइस...

NEET PG 2026 Counselling: झारखंड में पीजी मेडिकल एडमिशन का शेड्यूल...

 झारखंड में NEET PG 2026 के तहत MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों पर दाखिले के लिए 21 से 25 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन...

JSSC Assistant Jailor Recruitment 2025: 84 पदों के लिए 56,304 अभ्यर्थियों...

झारखंड में सहायक कारापाल के 84 पदों पर भर्ती के लिए 56,304 अभ्यर्थियों की शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा 28 अक्टूबर से 13 नवंबर...