रफीगंज-देव रोड हाल्ट सर कटी लाश मिलने से हड़कंप, हत्या या आत्महत्या गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 सर कटी लाश मिलने से हड़कंप

Aurangabad- रफीगंज-देव रोड हाल्ट के समीप एक सर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.

शव की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के कुटटुरी गांव के नंदलाल सुमन के 17 वर्षीय पुत्र जय आत्मा प्रकाश सुमन के रूप में हुई है. मृतक के पिता ने बताया कि मृतक प्रकाश सुमन बृहस्पतिवार को सुबह रफीगंज जाने के लिए घर से निकला था.

जब देर रात्रि तक घर नहीं लौटा तब उसकी खोज बीन शुरु हुई.

आसपास के लोगों से पूछताछ करना शुरु किया, इसी बीच  सूचना मिली की रफीगंज- देव  हाल्ट  के बीच एक सर कटी लाश पड़ी है. जाकर देखा तो वह मेरे ही पुत्र की लाश थी.

मृतक प्रकाश सुमन हाल ही में मैट्रिक की परीक्षा पास किया था. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, यह हत्या है या आत्महत्या अभी कुछ भी कहने से पुलिस परहेज कर रही है.

रिपोर्ट- दीनानाथ

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...