रफीगंज में मौत बनकर आया था होली का त्योहार

औरंगाबाद : औरंगाबाद के रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकावा उपरलिडीह गांव के तालाब में स्नान करने आधा दर्जन युवक रफीगंज के डाकबंगला मुहल्ले से गए हुए थे। सभी बच्चे तालाब में स्नान करने लगे। जिसके दौरान तलाब में सभी युवक डूबने लगे। जिसे देख मौके पर उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा पांच युवकों को सुरक्षित तालाब से निकाल लिया गया। जबकि एक युवक बचा लिया गया लेकिन एक युवक की तलब में डूबने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि मृतक रफीगंज थाना क्षेत्र के चरकावां उपरीडिह तलाब में अपने छह दोस्तों के साथ स्नान करने गया था। मृतक की पहचान रफीगंज शहर के डाक बंगला मुहल्ला निवासी लालजी चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार उर्फ रंजन कुमार के रूप में किया गया है। जिसकी स्नान करने के दौरान मौके पर मौत हो गई थी। मृतक के दोस्तों ने बताया कि आज सुबह करीब 10 बजे हमलोग एक साथ इकट्ठा हुए और एक ऑटो रिक्शा के माध्यम से चरकावां निचलीडिह जा रहे थे। लेकिन रेलवे गुमटी बंद होने के कारण हम लोग चरकावां उपरीडिह चले गए। जहां तालाब में अन्य बच्चों को स्नान करते देख हमलोग भी टेंपू खड़ा कर नहाने लगे।

बता दें कि इसी बीच नहाने के क्रम में हम लोग तलब में खेल खेलने लगे इसी क्रम में यह घटना घटी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही एसआई रविकांत कुमार यादव अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए रफीगंज सीओ ने बताया कि तालाब में स्नान करने के दौरान पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर घटना की कानूनी प्रक्रिया पूरा किया जा रहा है। जिसके उपरांत बिहार सरकार के द्वारा नि:मुआवजा राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़े : बड़ा हादसा टला, बेपटरी हुई मालगाड़ी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Vantara Laos Elephant Conservation: 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को...

Vantara Laos Elephant Conservation: लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज तथा संरक्षण के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर...

Bihar Topper Award 2026: बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान,...

Bihar Topper Award 2026: बिहार सरकार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 168 मेधावी...

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...