गिरिडीह हिंसा मामले पर सियासत जारी, विधायक का रघुवर दास पर तीखा हमला

रांची: गिरिडीह में होली के दिन हुई हिंसा के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इस घटना को लेकर गिरिडीह विधायक ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश कर रहे हैं।

विधायक ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और जिला प्रशासन इसकी गहन जांच कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भड़काऊ बयानबाजी और समाज को बांटने की कोशिशों का प्रभाव झारखंड में भी दिखाई दे रहा है। घटना की समयसीमा पर बात करते हुए उन्होंने इसे प्रायोजित करार दिया और प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

विधायक ने यह भी कहा कि इस हिंसा में कई गाड़ियां और दुकानें जलीं, लेकिन किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, जो कि जिला प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित प्रदेशों में विपक्षी नेताओं को घटनास्थल पर जाने से रोका जाता है, लेकिन झारखंड सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए रघुवर दास को वहां जाने दिया।

उन्होंने कहा कि रघुवर दास जैसे वरिष्ठ नेता को संतुलित बयान देना चाहिए था, लेकिन उन्होंने एकतरफा बयानबाजी कर प्रशासन के प्रयासों को नजरअंदाज किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ताली कभी एक हाथ से नहीं बजती और दोनों पक्षों की गलतियों के कारण ही यह हिंसा हुई।

रांची में हुई हिंसा पर उन्होंने विस्तृत जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि सरकार आदिवासी समाज की भावनाओं का सम्मान करती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel