राहुल गांधी पर Darbhanga में मामला दर्ज, लगा ये आरोप…

दरभंगा: बड़ी खबर Darbhanga से है जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत करीब 100 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। दरभंगा के लहेरियासराय थाना में राहुल गांधी समेत करीब 100 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी समेत 20 नामजद और 100 अज्ञात लोगों पर प्रशासनिक अनुमति लिए बगैर कार्यक्रम करने के आरोप में लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी समेत सभी लोगों पर धारा 163 के उल्लंघन का आरोप लगा है और उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – Patna: प्रशासन ने रोका लेकिन हमारा काम हो गया, पटना से लौटते वक्त राहुल गांधी ने कहा…

बता दें कि राहुल गांधी गुरुवार को अपने एक दिवसीय बिहार दौरा के दौरान Darbhanga पहुंचे थे जहां वे अंबेडकर छात्रावास में जा कर पिछड़े और दलित छात्रों के साथ संवाद करने वाले थे। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले ही राहुल गांधी को प्रशासन ने रोक दिया फिर भी राहुल गांधी ने छात्रों को संबोधित किया और कई मुद्दों पर बात की।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों सभी राजनीतिक दलों के केंद्रीय नेता बिहार दौरा पर आ रहे हैं। बता दें कि लौटते समय राहुल गांधी ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते वक्त भी कहा था कि मेरे ऊपर 30-32 केस दर्ज हैं और ये केस मेरे लिए मेडल हैं। Darbhanga  Darbhanga 

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Patna: बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में तीन दिवसीय टेराकोटा कला कार्यशाला का शुभारंभ

अंशु झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img