कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली में बोले राहुल गांधी- मुश्किलों से गुजर रहा है देश

कांग्रेस राज में नहीं थी इतनी महंगाई

नई दिल्ली : कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि

आज हमारा देश जिन मुश्किलों से गुजर रहा है, इसका पूरा श्रेय बीजेपी की गैर-जिम्मेदार सरकार को जाता है.

लेकिन हम अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटेंगे, आम जनता का साथ निभाएंगे, उनकी आवाज बुलंद करेंगे.

राहुल गांधी बोले कि जब कांग्रेस का राज था तो देश में इतनी महंगाई नहीं थी.

देश के नागरिकों को इतनी परेशानी इतनी मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता था.

लोग डर में नहीं जीते थे. आज स्थिति बिल्कुल बदल गई है. लोगों में डर साफ देखने को मिलता है.

जनता को सच्चाई बताने के लिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है.

कांग्रेस की विचारधारा देश को प्रगित के पथ पर ला सकती है.

हमारे लिए सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं. संसद का रास्ता बंद कर दिया.

संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता.

चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर दबाव बना हुआ है.

इसीलिए जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बतानी है.

इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है.

rahul gandhi12 22Scope News

हमने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला

राहुल गांधी ने कहा कि हमने यूपीए सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला.

भोजन का अधिकार, नरेगा, कर्जा माफी की योजनाओं के जरिए ऐसा किया.

लेकिन अब मोदी सरकार ने वापस 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया.

जो काम हमने 10 साल में किया, उन्होंने 8 साल में खत्म कर दिया.

मैं ईडी से नहीं डरता

राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है.

मुझसे 55 घंटे ईडी ने पूछताछ की, मैं आपकी ईडी से नहीं डरता हूं.

आप मुझसे 55 घंटे या फिर 5 साल तक पूछताछ करते रहो, नहीं फर्क पड़ेगा.

नफरत से लोग और देश बंटता है

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आगे बोले, जब से बीजेपी की सरकार आई है

तब से देश में नफरत और क्रोध बढ़ता जा रहा है.

देश में भविष्य, महंगाई और बेरोजगारी का डर बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से देश में नफरत बढ़ रही है. नफरत से लोग और देश बटता है जिससे देश कमजोर होता है.

rahul gandhi123 22Scope News

जिसको डर होता है, उसके अंदर नफरत पैदा होती है- राहुल

जिसको डर होता है, उसके अंदर नफरत पैदा होती है. हिंदुस्तान में नफरत बढ़ रही है. हिंदुस्तान में डर बढ़ता जा रहा है. महंगाई, बेरोजगारी और भविष्य का डर बढ़ता जा रहा है. बीजेपी और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं. लोगों को डराते हैं और नफरत पैदा करते हैं.

मोदी सरकार में केवल 2 उद्योपतियों को हुआ फायदा

मोदी सरकार में केवल दो उद्योपति उठा रहे हैं. आपके डर और नफरत का फायदा इन्हीं के हाथों में जा रहा है. बीते 8 साल में किसी और को कोई फायदा नहीं हुआ. तेल, एयरपोर्ट, मोबाइल का पूरा सेक्टर इन्हीं दोनों उद्योगपतियों को दिया जा रहा है.

बीजेपी-आरएसएस देश को बांटते हैं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि, बीजेपी-आरएसएस देश को बांटते हैं. बेरोजगारी, जीएसटी, महंगाई के मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, इस वक्त देश में बेरोजगारी-महंगाई का डर तेजी से बढ़ रहा है.

कांग्रेस की ‘हल्ला बोल’ रैली में ये नेता रहे उपस्थित

महंगाई के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘हल्ला बोल’ रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और ‘जनविरोधी’ नीतियों का विरोध किया गया. रैली में सचिन पायलट, अशोक गहलोत, कमलनाथ, आराधना मिश्रा, कुमारी शैलजा और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे.

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...