Rahul Gandhi : बहन प्रियंका ने टोका तो बोले – जल्द करनी पड़ेगी शादी

डिजीटल डेस्क : Rahul Gandhi नामांकन के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचे तो लोगों ने उनकी शादी लेकर सवाल किया। इसे वह शुरू में टालते नजर आए लेकिन साथ मौजूद बहन प्रियंका गांधी ने टोका तो Rahul Gandhi बोल पड़े कि अब उन्हें जल्द शादी करनी ही पड़ेगी। उनका इशारा इस मसले पर पड़ रहे पारिवारिक दबाव की ओर ही मुख्य रूप से रहा।

इससे पहले Rahul Gandhi रायबरेली पहुंचने पर स्थानीय जनता से घिरे। साथ में उनकी बहन प्रियंका गांधी भी थीं जो कि बीते 6 मई से रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस की ओर से लगातार चुनावी कमान संभाले हुए हैं। रायबरेली में मौजूद जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा तो उस पर Rahul Gandhi ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए रायबरेली में अपना खून पसीना आपको दे रही है।  इस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। इस पर पहले तो Rahul Gandhi मुस्कुराए और फिर कहा कि अब जल्द ही शादी करनी पड़ेगी।

Rahul Gandhi के जल्द शादी करने की यह बात उनके मुंह से बहन प्रियंका और जनता के सामने निकलते ही सुर्खियों में आ गया। अभी तक सियासी गलियारे में उनकी शादी के लेकर केवल अटकलबाजियों और मसखरी वाले किस्से ही जब-तब सामने आते रहे हैं। रायबरेली में इस बारे में संजीदगी से Rahul Gandhi का दिया गया बयान सियासी हलके में भी गंभीरता से लिया जा रहा है लेकिन तत्काल इस पर किसी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates