औरंगाबाद : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आज यानी चार नवंबर को पहले चरण का चुनाव प्रचार शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। पहले चरण में 121 विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी आज औरंगाबाज जिले गोह विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

नीतीश कुमार 20 साल से सत्ता में हैं, लेकिन उनसे सरकार चल नहीं रही है – राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार 20 साल से सत्ता में हैं, लेकिन उनसे सरकार चल नहीं रही है। अब जनता नीतीश कुमार को हटाने की तैयारी कर रही है। बिहार के लोग अलग-अलग प्रदेशों में मेहनत-मजदूरी करते हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें, सड़कें, टनल, फैक्ट्रियां.. ये सभी बिहार के लोग बनाते हैं। आपको नीतीश कुमार ने देश का मजदूर बना दिया है। आज हमारे देश के युवा विदेशों में पढ़ने जाते हैं। लेकिन एक समय पूरी दुनिया से लोग नालंदा यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए बिहार आते थे। बिहार के लोगों में कोई कमी नहीं है। बस ये सरकार आपकी मदद नहीं करना चाहती।
राहुल ने कहा- नरेंद्र मोदी यहां आकर युवाओं से कहते हैं, रील बनाओ, क्योंकि हमने आपको सस्ता डेटा दिया है
राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि पीएम यहां आकर युवाओं से कहते हैं- रील बनाओ, क्योंकि हमने आपको सस्ता डेटा दिया है। जबकि बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि बिहार का युवा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर सवाल न पूछे, रील देखता रहे और पैसा अडानी-अंबानी की जेब में जाए। ये 21वीं सदी का नशा है और जिसे बिहार के युवाओं को दिया जा रहा है। जैसे रिमोट से टीवी का चैनल बदला जाता है। वैसे ही मोदी-शाह, नीतीश जी का चैनल बदलते हैं।

बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए – राहुल
उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को रोजगार चाहिए। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि बिहार का युवा रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर सवाल न पूछे, रील देखता रहे और पैसा अडानी-अंबानी की जेब में जाए। ये 21वीं सदी का नशा है और जिसे बिहार के युवाओं को दिया जा रहा है। नरेंद्र मोदी ने बिहार के युवाओं के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। जो युवा सेना में जाना चाहते थे मोदी सरकार उनके लिए अग्निवीर ले आई। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा और न पेंशन मिलेगी।
वहीं, जो युवा पब्लिक सेक्टर कंपनियों में जाना चाहते थे- उन PSUs को ही अडानी-अंबानी के हाथों में बेच दिया गया। उनका प्राइवेटाइजेशन कर दिया गया। बिहार में अब नया फैशन हो गया है। युवा मेहनत कर पढ़ाई करता है, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाता है। जबकि पैसे वालों के बच्चे पैसा देकर पेपर खरीद लेते हैं। लेकिन हमें ऐसा बिहार नहीं चाहिए।

मोदी-शाह जानते हैं कि वो बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए ये ‘वोट चोरी’ करेंगे – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जानते हैं कि वो बिहार में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए ये ‘वोट चोरी’ करेंगे। बीजेपी ने महाराष्ट्र, हरियाणा और लोकसभा का चुनाव चोरी किया और अब ये बिहार में चुनाव चोरी करना चाहते हैं। मगर बिहार की जनता होशियार है और वो ऐसा नहीं होने देगी। बिहार जानता है कि ‘वोट चोरी’ संविधान पर हमला है। जनता समझती है कि अगर ‘वोट चोरी’ हुआ तो सारे अधिकार खत्म हो जाएंगे।

यह भी पढ़े : खड़गे ने प्रेसवार्ता कर PM पर जमकर बरसे, कहा- मोदी ने बिहार को किया है बर्बाद
रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Highlights


