Advertisment

कोयला कारोबारी मैनेजर राय के हार्डकोक प्लान्ट में डीसी के आदेश पर छापेमारी

धनबाद : गोविंदपुर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता और झारखंड बंगाल के बड़े कोयला कारोबारियों में शुमार मैनेजर राय के बरवा स्थित महादेव हार्डकोक पर शुक्रवार को खनन विभाग की बड़ी छापेमारी की जा रही है जिसमें एडीएम, एसडीएम डीएमओ के अलावे जिले के कई अन्य पदाधिकारी मौजूद है । छापेमारी लगातार दो घंटों से जारी है स्थानीय  थाना को बगैर सूचना दिए यह छापेमारी की गई । थाना प्रभारी के पहुंचने पर उन्हें प्लांट के अंदर जाने से भी रोक दिया गया।

इन दिनों कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में कोयला का अवैध धंधा जोरों पर है । उपायुक्त धनबाद के आदेश पर जिला खनन टास्क फोर्स के द्वारा छापेमारी की जा रही है। बीते दिनों गोविंदपुर थाना क्षेत्र में ही गोविंद दुदानी के कोयला डिपो में छापेमारी कर लगभग 3700 टन कोयला खनन विभाग के द्वारा जब्त किया गया था।

इस छापेमारी में हजारों टन अवैध कोयला जब्त हो सकता है। छापेमारी लगातार दो घंटों से जारी है पत्रकारों को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। थाना प्रभारी गेट के पास लगभग आधे घंटे तक इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें भी अंदर जाने की अनुमति नही मिली और थाना प्रभारी बैरंग वापस लौट गए।

मैनेजर राय के खिलाफ पिछले दिनों सीआईडी ने अवैध कोयला कारोबार के सिंडिकेट में शामिल होने से संबंधित रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय एवं राज्य सरकार को दी थी।

रिपोर्ट : राजकुमार जयसवाल

Jharkhand High Court: शादीशुदा बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया...

Jharkhand High Court, रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल शादीशुदा होने के आधार...

Ranchi Jail Adalat: जेल में कानून से लेकर स्वास्थ्य तक की...

Ranchi Jail Adalat: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची के तत्वावधान में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल...

Banna Gupta Independence Day: जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का...

Banna Gupta Independence Day, जमशेदपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने...