Advertisment

पुलिस की छापेमारी में कोयला लदा 30 ट्रैक्टर जब्त

धनबाद : पुलिस की जबरदस्त सख्ती के बावजूद अवैध कोयला कारोबारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और जहां तहां कोयले का अवैध उत्खनन एवं ट्रांसपोर्टिंग चोरी छुपे की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को एसएसपी के निर्देश पर अलकडीहा ओपी और बलियापुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सुरूंगा कुम्हार टोला में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया .छापेमारी में कोयला लदे 30 ट्रैक्टर भी जब्त हुए हैं लेकिन तस्कर भागने में सफल रहें.दोपहर तक सुरूंगा कुम्हार टोला में कई कोयला तस्करों के यहां छापामारी अभियान जारी रही। कोयला उठाने के लिए पुलिस को जेसीबी मंगवानी पड़ी .

बताया जा रहा है कि कोयला तस्करों का एक बड़ा गिरोह बलियापुर थाना और अलकडीहा ओपी के सीमा क्षेत्र को अपना कोयला डंप स्थल बनाए हुए हैं. इस क्षेत्र के कई लोग साइकिल और स्कूटर से अलकडीहा ओपी क्षेत्र में चलने वाले आउटसोर्सिंग, जीनागोरा कोलडम्प आदि क्षेत्रों से अवैध उत्खनन कर कोयला जमा करते हैं और यहां से गोबिंदपुर के भठो में और बंगाल भेजते हैं।

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...