DM के आदेश पर शहर भर में पॉलिथीन चेकिंग के लिए छापेमारी

छपरा : छपरा डीएम अमन समीर के आदेश पर शहर भर में पॉलिथीन चेकिंग के लिए छापेमारी की जा रही है। पॉलिथीन बैन को लेकर जिला प्रशासन काफी सख्त नजर आ रहा है। छपरा डीएम अमन समीर के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन के द्वारा शहर भर के लगभग सभी दुकानों में पॉलिथीन चेकिंग के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर आज शहर के हथुआ मार्केट में लगभग सभी दुकानों में पॉलिथीन को लेकर चेकिंग किया गया।

वहीं कई दुकानों में पॉलिथीन पकड़ा भी गया जिन्हें नगर निगम प्रशासन के द्वारा चालान काटकर फाइन किया गया। हालांकि इससे पहले भी कई बार पॉलिथीन को लेकर सर्च अभियान चलाया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी कभी भी पॉलिथीन बाजार में मिलना बंद नहीं हुआ है। नगर निगम के उपायुक्त ने इस बार आश्वासन दिया कि यह छापेमारी अब लगातार चलती रहेगी। लोगों को जागरुक करते हुए उन्हें जुर्माना भी किया जाता रहेगा ताकि पॉलिथीन पर पूर्ण बैन हो सके।

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Gumla DC Review Meeting: गुमला में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, जानिए...

Gumla DC Review Meeting: गुमला जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता...

DM आवास पर उपद्रव मामले की IG विकास वैभव ने की...

जहानाबाद : राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला पदाधिकारी आवास पर हुई तोड़फोड़ और पथराव की...

RJD को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए मृत्युंजय तिवारी

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में...