Advertisment

Railway Budget 2025: माल ढुलाई में धनबाद डिवीजन फिर पाया भारत में पहला स्थान

Railway Budget 2025: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल बजट को लेकर आज वीडियो कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने झारखंड और उडिशा को केंद्रीय रेल बजट में मिले आवंटन विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार के रेल बजट में झारखंड में कुल 7306 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि झारखंड में 60 हजार करोड़ रुपये रेलवे के अंदर खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही 12 वंदे भारत ट्रेने चल रही हैं।

Railway Budget 2025: झारखंड में जल्द ही वंदे भारत ट्रेन स्लीपर चलेंगी

उन्होंने बताया कि झारखंड में जल्द ही वंदे भारत ट्रेन स्लीपर चलेंगी। टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। 10 वर्षो में 1311 किमी. नए रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं और अब सौ प्रतिशत इलेक्ट्रिक फायर से लैस हो चूका है। रेल मंत्री के लाइव कॉन्फ्रेंस के दौरान धनबाद डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने बताया कि झारखंड को रेल बजट में किए गए 7306 करोड़ के आवंटन में धनबाद मंडल को क्या कुछ मिला है, इसकी जानकरी भी जल्द ही साझा की जाएगी।

Railway Budget 2025: माल ढुलाई में धनबाद मंडल पहला स्थान

उन्होंने धनबाद मंडल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि धनबाद रेल मंडल एक बार पुनः 17.43 एमटी लोडिंग कर भारतवर्ष में नंबर 1 स्थान पर काबिज है। इस जनवरी माह के अंत तक 160 एमटी लोडिंग की है, जोकि पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा है और पिछले साल की तुलना में 3.57 प्रतिशत अधिक है। माल ढुलाई से होने वाला आय धनबाद मंडल का जनवरी माह तक 2236.11 करोड़ रहा है।

Railway Budget 2025: महाकुम्भ को लेकर 26 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही

उन्होंने बताया कि दूसरे स्थान पर बिलासपुर डिवीजन का 1936.24 है। धनबाद डिवीजन का करीब ढाई सौ करोड़ ज्यादा है। महाकुम्भ को लेकर उन्होंने बताया कि इस समय 26 स्पेशल ट्रेने चलाई जा रही हैं और दो और ट्रेने धनबाद से अजमेर और धनबाद से जयपुर को भी जोड़ा गया है।

Bhagalpur Bribe Case 2026: रिश्वत लेने वाले राजस्व कर्मचारी को 2...

Bhagalpur Bribe Case 2026: भागलपुर निगरानी कोर्ट के एडीजे दीपक कुमार की अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में सहरसा जिले के सौर बाजार...

Bettiah CPI Padyatra 2026: जनता की समस्याओं को लेकर गांव-गांव पहुंची...

Bettiah CPI Padyatra 2026: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के आह्वान पर 6 अगस्त से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी पदयात्रा अभियान का समापन 15 अगस्त को...

Giridih Independence Day 2026: गिरिडीह के महिला महाविद्यालय में शान से...

Giridih Independence Day 2026: श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा...