Advertisment

 Railway Update: किता-सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट में बदलाव

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के कारण 21 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट की गई हैं। यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जरूर जांचें।


 Railway Update रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए सोमवार 21 जुलाई को ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।

 Railway Update:हटिया-सांकी पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 58663 हटिया-सांकी पैसेंजर और 58664 सांकी-हटिया पैसेंजर 21 जुलाई को पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 58665 हटिया-सांकी पैसेंजर और 58666 सांकी-हटिया पैसेंजर का भी परिचालन रद्द कर दिया गया है।


Key Highlights

  • किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिया गया ब्लॉक।

  • हटिया-सांकी पैसेंजर की दोनों जोड़ी ट्रेनें आज रद्द।

  • बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस गोमो तक ही चलेगी।

  • खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस आद्रा तक सीमित रहेगी।

  • आसनसोल-रांची मेमू पैसेंजर मुरी तक ही संचालित होगी।


 Railway Update:इन ट्रेनों का बदला गया रूट

ट्रेन संख्या 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस 21 जुलाई को केवल गोमो स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसके बाद यही ट्रेन 13504 हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस के रूप में गोमो से वापस रवाना होगी। इस कारण गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

वहीं खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस भी 21 जुलाई को केवल आद्रा स्टेशन तक ही पहुंचेगी और वहीं से वापस लौटेगी। आद्रा और हटिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन नहीं होगा।

 Railway Update:मुरी तक ही चलेगी आसनसोल-रांची मेमू

आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर भी ब्लॉक के कारण प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन 21 जुलाई को केवल मुरी स्टेशन तक ही संचालित होगी और वहीं से वापस रवाना होगी। मुरी से रांची और रांची से मुरी के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।


Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...