पटना में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश

पटना : राजधानी पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। साथ ही पटना मौसम विभाग ने बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय समेत आठ जिलों में अलर्ट जारी किया है। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जतायी है। पटना में सुबह-सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे जमकर बारिश हुई।

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है

बिहार में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। राज्य के कई इलाकों में शनिवार को बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) के अनुसार, एक मार्च को विशेष रूप से उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। वहीं अगले एक से तीन घंटे में पटना, सीवान, सारण और भोजपुर जिले में मेघ गर्जन वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने जन्मदिन के मौके पर आज बिहारवासियों को देंगे तोहफा…

यह भी देखें :

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img