Advertisment

मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के मौके पर आज बिहारवासियों को देंगे तोहफा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का आज यानी एक मार्च को 74वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता आज धूमधाम से मनाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री अशोक चौधरी सहित तमाम मंत्री और नेता ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय पर सुबह 11 बजे एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के मौके पर आज बिहारवासियों को बड़ा तोहफा देंगे। सीएम नीतीश 59 हजार 28 विशिष्ट शिक्षकों को हिंदी में नियुक्ति पत्र देंगे।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा JDU के कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों के बीच दूध, फल और मिठाई का किया वितरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन है। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री की स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना को लेकर जदयू के युवा कार्यकर्ताओं ने पटना के पंचमुखी हनुमान मंदिर के बाहर एक स्टॉल लगाया। इस स्टाल में गरीबों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। वीडियो के युवा कार्यकर्ताओं का कहना है कि 2025 में नीतीश कुमार की उत्तराधिकारी के रूप में निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।

JDU Worker 22Scope News
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा JDU के कार्यकर्ताओं द्वारा गरीबों के बीच दूध, फल और मिठाई का किया वितरण

यह भी पढ़े : राजधानी Patna में जल्द ही खत्म होगा जाम का झाम, नीतीश सरकार ने बना लिया मास्टरप्लान

यह भी देखें :

महीप राज की रिपोर्ट

Adani Foundation Ranchi Traffic Police: रांची में अदाणी फाउंडेशन की पहल,...

Adani Foundation Ranchi Traffic Police: बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद के लिए, अडानी फाउंडेशन ने गुरुवार...

Rajrappa Chhinnamastika Temple Project: मां छिन्नमस्तिका मंदिर के 102 करोड़ प्रोजेक्ट...

Rajrappa Chhinnamastika Temple Project: झारखंड हाई कोर्ट ने रामगढ़ जिले के रजरप्पा में स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विकास...

Sarath CHC New Medical Officer: देवघर के सारठ अस्पताल में नए...

Sarath CHC New Medical Officer: डॉ. गुडाकेश चौधरी ने सारठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में नए मेडिकल ऑफिसर-इन-चार्ज के तौर पर कार्यभार संभाला। पदभार...