धनबाद:धनबाद के झारखंड मैदान में कर्मा महोत्सव बेहद खास रहा।आदिवासी संथाल समाज के द्वारा आयोजित महोत्सव में कभी एक दूसरे के विरोधी रहे पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल और वर्तमान धनबाद विधायक राज सिन्हा के साथ-साथ रमेश राही मांदर की थाप पर एक साथ थिरकते नजर आए। मौके पर अलग अलग समुदाय के हजारों की भीड़ देखने को मिली।
झारखंड मैदान में आयोजित कर्म परब महोत्सव में पारंपरिक तरीके से कड़म डाल की पूजा हुई उसके बाद प्रार्थना हुई और तत्पश्चात जावा नृत्य में महिलाओं और आदिवासी समाज की युवतियों ने जमकर मनभावन जावा नृत्य किया।







