सीतामढ़ी : सीतामढ़ी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि बिहार में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। आंकड़ा बिना स्पष्ट किए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2020 का विधानसभा चुनाव स्मरण कीजिए। महागठबंधन में कुल छह पार्टनर हैं। जितनी सीट पर वर्ष 2020 में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था आंकड़ा उसी के इर्द गिर्द रहेगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग संविधान को नहीं मानते हैं। आरएसएस के एजेंडे पर सरकार चलाने वाले है जो लोग संविधान को खत्म करने वाले है। वहीं लोग संविधान का काला दिवस मना रहे है।
यह भी पढ़े : राजेश राम ने SC से कर दी बड़ी मांग, कहा- BJP संविधान विरोधी पार्टी
अमित कुमार की रिपोर्ट