Advertisment

RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हो गया चुनाव, इस दिन होगी ताजपोशी

बिहार ब्यूरो

पटना: RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए हैं। लालू यादव लगातार 13वीं बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उनकी ताजपोशी आगामी 5 जुलाई को राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित RJD की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे और राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने RJD प्रदेश कार्यालय में औपचारिक घोषणा की।

राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी रामचंद्र पूर्वे ने बताया कि बताया कि पार्टी में 1.10 करोड़ सदस्य हैं। पार्टी का सांगठनिक चुनाव 22 राज्यों में संपन्न हो गया है। अब आगामी 5 जुलाई को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को प्रमाण पत्र सौंपा जायेगा।

यह भी पढ़ें – निलंबित DFO के घर मिली ऐसी चीजें कि जान कर उड़ जायेंगे आपके भी होश…

28 वर्षों से लालू हैं RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पार्टी की स्थापना के समय से ही लालू यादव राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हैं। हालांकि शुरुआत के दिनों में देश भर में लालू यादव काफी चर्चित और लोकप्रिय नेता थे। पार्टी की स्थापना वर्ष 1977 में की गई थी उस वक्त बिहार में लालू यादव मुख्यमंत्री थे और पार्टी किस स्थापना के बाद करीब 9 वर्षों तक राजद बिहार की सत्ता पर काबिज रही थी।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   25 जून एक तारीख नहीं इतिहास है, इस दिन को याद कर आज भी…

Goal 6 22Scope News

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...