मॉर्निंग वॉक करते समय राजीव गुप्ता का अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत बजरंगबली मोहल्ले में राजीव रतन गुप्ता नामक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं परिजन ने जमीन में पार्टनर रहने वाले पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुबह मॉर्निंग वॉक करते जाते वक्त ही बजरंग पुरी मोड पर अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मारी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजीव रतन गुप्ता सचिवालय से रिटायर हुए कर्मचारी थे। वहीं परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आलमगंज थाना के प्रशासन पर भी आरोप लगाया कि अपराधी बैठा था और पुलिस उसे गिरफ्तार तक नहीं कर पाई। यह बहुत बड़ा मामला है।

प्रशासन का कहना है कि अपराधी कितने भी बड़े हो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। आलमगंज थाना की प्रशासन जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने का प्रयास कर रही है। पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं इसी मोहल्ले के बगल में पहले भाजपा नेता अजय शाह की भी हत्या हुई थी लेकिन अभी तक प्रशासन उस अपराधी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एक तस्वीर में राजीव रतन गुप्ता केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। उनके परिजन का कहना है कि उनका किसी से विवाद नहीं था। वे बुजुर्ग थे।

यह भी देखें :

वहीं उनकी पत्नी का कहना है कि संजीत लंगड़ा एवं अन्य लोगों का भी नाम बता रही हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन अपराधियों को कबतक गिरफ्तार करती है। लगातार अपराध होने के कारण क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। लोगों में डर का माहौल कायम है। अपराधियों पर अभी तक लगाम नहीं लगाया जा सका है। जिससे अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार घटनाएं घटित हो रही है और अपराधी घटना का अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : मोबाइल स्नेचिंग में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...

चलती ट्रेन में शराब तस्करों का हाईवोल्टेज ड्रामा, एस्कॉर्ट टीम से...

दानापुर : बक्सर रेलवे स्टेशन पर भागलपुर-दिलदारनगर-दानापुर रूट की ट्रेन संख्या 12336 में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ा...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img