राजीव रंजन का डॉ. संजीव पर बड़ा आरोप, कहा- चुनी हुई निर्वाचित सरकार को गिराने में थे मुख्य साजिशकर्ता

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने परवता से जदयू के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सदस्यता ले रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनी हुई निर्वाचित सरकार को गिराने की जो असफल साजिश थी उसके मुख्य साजिशकर्ता संजीव कुमार रहे हैं। 27 सितंबर को परवता में उनके अबसेंटी के बावजूद 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। परवता में भी जनता और कार्यकर्ता संजीव कुमार के साथ नहीं थे। वह पहले से ही राजद में जाने का अपना मूड बना लिए थे, इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधियां भी कर रहे थे।

Goal 7 22Scope News

बिहार में 20 सालों से नीतीश कुमार की सरकार है – राजीव रंजन

राजीव रंजन ने कहा कि बिहार में 20 वर्षों से नीतीश कुमार की सरकार है। आज पूरे राज्य में विपक्ष की ओर से सोशल मीडिया के द्वारा यह बताया जा रहा है 25 सालों की सरकार है, एंटी इनकंबेंसी है। सरकार ने अभी तक कितने बड़े फैसले लिए हैं। 400 से 1100 वृद्धा पेंशन हो और आज भी 10 हजार की राशि 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो 50 लाख नौकरियां का संकल्प लिया था और अब एक करोड़ नौकरियां का रोजगार का और निसंदेह बिहार में निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। बिहार में लोगों की आकांक्षाएं पूर्ति हो रही है।

यह भी देखें :

जो लोग विकसित बिहार का सपना देखते आ रहे हैं वह भी पूरा होगा – जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता

उन्होंने कहा कि लालू-राबड़ी के कार्यकाल में बिहार के लोगों को बिहार से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया। रोजगार की तलाश में लोगों को बाहर के राज्यों में भेजा गया। कोरोना के समय में बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए बिहार लौटकर आए। इस राज्य को गुमनामी के अंधेरों से आज एक ऐसी मुकम्मल ऊंचाई नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिली है। हम कह सकते हैं कि 2025 में एक बड़ा जनादेश के साथ एनडीए के साथ बनाएंगे। जो लोग विकसित बिहार का सपना देखते आ रहे हैं वह भी पूरा होगा। कुछ विधायकों के साथ संजीव कुमार निर्वाचित सरकार को गिराने की सफल साजिश करने का प्रयास कर रहे थे। उनके चले जाने से पार्टी कमजोर नहीं है बल्कि पार्टी और भी मजबूत हुई है।

यह भी पढ़े : JDU के संभावित उम्मीदवारों से CM आवास में मुलाकात करेंगे नीतीश, चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...