Commercial Advertisment

राजमहल कोयला खदान में बड़ा हादसा, महिला की मौत

गोड्डा : राजमहल कोयला खदान में फिर एक बार बड़ा हादसा हुआ है. ऊर्जानगर लोडिंग पॉइंट में कोयला चुनने के दौरान चाल धंस गई. जिसमें 3 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि चाल में एक महिला और दो बच्चे दब गए. जिसमें दोनों बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. लेकिन महिला की मौत बताई जा रही है. हादसे से लोगों में काफी आक्रोश है. सूचना मिलते हीं मौके पर ललमटिया थाना पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. ललमटिया थाना प्रभारी इस हादसे के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया. कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि मृतक महिला बाघजोरी निवासी है. घटना ईसीएल राजमहल कॉल परियोजना के सेलो पॉइंट की है.

पाकुड़ में भीषण सड़क हादसा, 10 की मौत, कई घायल

रिपोर्ट : प्रिंस

पर्वतपुर कोल ब्लॉक खदान में फंसे सभी चारों सकुशल निकले बाहर

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...