मोतिहारी में राजनाथ ने किया प्रचार, कहा- 2 तिहाई बहुमत से बनेगी NDA की सरकार

मोतिहारी : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर पताही के हाईस्कूल पहुंचे जहां काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने रक्षा मंत्री का स्वागत किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो तिहाई बहुमत से बिहार में एनडीए की सरकार बनने का दावा किया है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि आजकल के नेताओं को मुख्यमंत्री नीतीश से सीखनी चाहिए। कितने वर्ष मुख्यमंत्री रहने के बावजूद भी एक छोटा सा छोटा आरोप भी उन पर भ्रष्टाचार का नहीं लगा है। राजनीति में सुचित्रा का प्रदर्शन करना चाहिए।

बिहार की जनता जंगलराज को नहीं देखना चाहती है – राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आजकल इन पर भ्रष्टाचार के आरोप है वह अपनी वाहवाही करवाते हैं। राजद की संस्कृति कट्टा वाली नहीं है और उनके चुनावी कार्यक्रम में भी बच्चों से कट्टा वाले गाना गवाए जा रहे हैं। हमारी एनडीए सरकार में बिहार के लोग बाहर जाकर बेहतर बिहार में आने का न्योता देते हैं। लेकिन जंगलराज वाले लोग के समय बिहार के बारे में यह सोचते थे कि आईये ना हमारा बिहार में मार देंगे कट्टा कपार में। बिहार में जो बदलाव हुए हैं और बिहार की जनता जंगलराज को नहीं देखना चाहती है।

यह भी पढ़े : बेतिया में शाह ने कहा- चंपारण की इस भूमि ने आजादी की लड़ाई में निभाई है बहुत बड़ी भूमिका

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand DEO Transfer: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 42 अधिकारियों का...

Jharkhand DEO Transfer: झारखंड के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में झारखंड शिक्षा सेवा के 42 अधिकारियों का तबादला...

Dhanbad News: शराब फैक्ट्री में आधी रात जांच अभियान, अधिकारियों ने...

Dhanbad News: धनबाद ज़िला प्रशासन और आबकारी विभाग की एक संयुक्त टीम ने देर रात गोविंदपुर के देवली में स्थित एक बेवरेज कंपनी में...

Bihar MLC Oath Ceremony: विधान परिषद के नए सदस्यों ने ली...

Bihar MLC Oath Ceremony: बुधवार को पटना में बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उप-मुख्यमंत्री सम्राट...