आज से रमजान शुरू, मुस्लिम रखेंगे एक महीने तक रोजा

ramjan, ramadan, festival, muslim

इस वर्ष मुस्लिम लोगों का पाक महीना रमजान आज से शुरू हो रहा है। आज से मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखेंगे और एक महीने के बाद फिर ईद मनाएंगे। रमजान का चांद सोमवार की शाम को देखा गया। रमजान के पहले रोजे का सेहरी सुबह 04:36 बजे की थी जबकि इफ्तार का समय शाम के 05:36 है। रमजान के पहले रोजे के दिन रोजेदार करीब 12 घंटे का रोजा रखेंगे।

रमजान को लेकर मस्जिद के इमामों ने अपने अपने क्षेत्र में रोजेदारों को खास हिदायतें भी दी हैं जैसे समय से पहले या बाद में सेहरी या इफ्तार न करें। इमाम के मुताबिक इस्लाम में 13 से 14 उम्र के बच्चे बालिग हो जाते हैं और वे रोजा रख सकते हैं। वहीं इसके नीचे के बच्चे अगर रोजा रखते हैं तो इसका सबाब उनके पिता को जाता है।

 

Home

Share with family and friends: