पटना : केंद्रीय मंत्री व आरपीआई के अध्यक्ष रामदास आठवले आज यानी मंगलवार की सुबह पटना पहुंचे। पटना पहुंचते हैं केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं पटना से वैशाली जा रहा हूं वहां एक कार्यक्रम है और उसके बाद वहां से मुजफ्फरपुर जाऊंगा जहां सरकारी कार्यक्रम है। वहीं कार्यक्रम खत्म करने के बाद आज शाम के लिए निकल जाऊंगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी जीतेगी। केजरीवाल ने दिल्ली का काफी नुकसान किया है और दिल्ली वालों को दिया हुआ वादा भी नहीं पूरा किया है। इसलिए दिल्ली की जनता चाहती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकारी आनी चाहिए।
राहुल गांधी के हिसाब से संविधान खतरे में है। रामदास आठवले ने कहा कि मगर पूरा देश जानता है कि भारत का संविधान बिल्कुल खतरे में नहीं है। उल्टा राहुल गांधी खतरे में है और कांग्रेस पार्टी खतरे में है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में नहीं आ सकता है। बाबा साहब ने संविधान बनाकर देश के लिए बहुत बड़ा काम किया है। अमृतसर में जो घटना घटी है यह काफी दुखद है। वहां जो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है वह इस सभी चीजों की अनदेखी कर रही है। जिस आदमी ने जो यह जगह ने घटना किया है उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही साथ वहां मौजूद भगवत मान की सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।
यह भी देखें :
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की बिहार की राजनीति में आने की बात पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका स्वागत है। नीतीश कुमार का बिहार में बहुत अच्छा काम चल रहा है और वह एनडीए के साथ है। ऐसे में अगर उनका बेटा आता है तो हम उसका स्वागत करते हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस पर रामदास आठवले ने कहा कि हमारी एनडीए की सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यहां वापस से सरकार बनाएगी।
आठवले का खड़गे पर तंज, कहा- कौन जहन्नुम में जाएगा लोकसभा में चल गया पता
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाकुंभ में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्नान पर तंज करते हुए कहा था कि उनके नहाने से गरीबों के दुख दूर नहीं होगी और उनके पाप नहीं धुलेंगे। बल्कि लोगों की दुआओं से जहन्नुम में जाएंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि कौन जहन्नुम में जाएगा यह लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री ने बता दिया है । 144 वर्षों के बाद यह महाकुंभ आया है और महाकुंभ में डुबकी करने की परंपरा है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो कह रहे हैं वह बिल्कुल गलत है। हिंदू धर्म का बहुत बड़ा अपमान है। हिंदू धर्म का अपमान करना कहीं से भी ठीक नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान धिकार करते हैं और इस तरह का बयान उन्हें नहीं देना चाहिए।
यह भी पढ़े : बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, कार्यालयों में काम होगा अब और आसान, एक फरवरी से लागू होंगे नए नियम
महीप राज की रिपोर्ट


















