गिरिडीह में पूजा करने आया धनबाद का युवक उसरी नदी में डूबा, तलाश जारी

गिरिडीह. सावन की तीसरी सोमवारी के दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबा दुखहरण नाथ धाम के समीप एक हादसा हो गया। सोमवार को यहां पूजा करने आया धनबाद जिले के सिजुआ के जोगात का रहने वाला 19 वर्षीय गौतम कुमार उसरी नदी में डूब गया। इसके उसे तलाश जारी है।

गिरिडीह में उसरी नदी में डूबा युवक

घटना के संबंध में गौतम के परिजनों ने बताया कि गौतम सोमवार को पूजा करने आया था। स्नान करने के लिए नदी में उतरा ही था कि उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई।

घटना की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो भी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई। वहीं देवघर से एनडीआरएफ की टीम को भी जानकारी दे दी गई है। एनडीआरएफ की टीम भी गिरिडीह के लिए निकल चुकी है।

वहीं घटना के बाद गौतम के साथ आए लोगों ने सांसद, विधायक के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। साथ ही लापता गौतम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नमन नवनीत की रिपोर्ट

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...