Bokaro Crime : डियो-हॉरलिक्स का था शौक बन गया चोर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे अपराधी…

Bokaro Crime : बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे कॉलोनी की एक राशन दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने न केवल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बल्कि चोरी गए सभी सामानों को भी बरामद कर लिया है।

ये भी पढे़ं- Lohardaga Double Murder : डबल मर्डर से दहली लोहरदगा, मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में दहशत… 

Bokaro Crime : 25 जून की रात को हुई थी चोरी की घटना

Bokaro Crime : जानकारी देती पुलिस
Bokaro Crime : जानकारी देती पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, हरविन्द कुमार गुप्ता की रेलवे कॉलोनी स्थित राशन दुकान से 25 जून की रात अज्ञात चोरों ने एलवेस्टर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान के भीतर घुसकर राशन और दैनिक उपयोग की कई कीमती वस्तुएं लेकर फरार हो गए थे। घटना को लेकर 26 जून को बालीडीह थाना में पीड़ित दुकानदार द्वारा लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की।

ये भी पढे़ं- Ranchi रथयात्रा को लेकर ट्रैफिक में बड़ा बदलाव, 7 जुलाई तक इन रुटों पर बंद रहेगा वाहनों का आवागमन… 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर चोरी की घटना में शामिल आरोपी राहुल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बालीडीह थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है और उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान तथा घटना में प्रयुक्त औजार और गमछा भी बरामद कर लिया गया है।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक साथ पकड़ाए 107 फरार अभियुक्त… 

हॉर्लिक्स और डियोड्रेंट जैसे कई सामान बरामद

पुलिस द्वारा बरामद सामानों में 7 डब्बा हॉर्लिक्स, 14 पीस डियोड्रेंट, 5 पीस च्यवनप्राश, 7 पीस अलग-अलग कंपनियों के शैम्पू, 10 पीस पियर्स साबुन के अलावा पेंसिल बैटरी, सेविंग ब्रश, रेजर, बिस्किट, तेल, कंघी, पाउडर जैसे कई अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं। साथ ही, चोरी के दौरान मुंह ढकने के लिए इस्तेमाल किया गया लाल रंग का गमछा और एलवेस्टर तोड़ने में प्रयोग किया गया लोहे का रॉड भी बरामद किया गया है।

ये भी पढे़ं- Deoghar : मंत्री इरफान अंसारी सहित कई कांग्रेसी नेता दिल्ली रवाना हुए…

बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और इस चोरी की घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

चुमन कुमार की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें——-

Bokaro Crime : अंधेरी रात में सूने घर में लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस… 

Dhanbad Breaking : DCLR कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर 15 हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया, जमीन से… 

Ranchi Crime : उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, अवैध शराब का जखीरा जब्त 

Bokaro : जमीन के लिए जंग! चंदनकियारी में लाठी-डंडे से खूनखराबा, विडियो वायरल… 

Jamshedpur : किसके डर से पेसा कानून लागू नहीं कर ही हेमंत सरकार बताए-गरजे रघुवर दास… 

Bokaro : डेढ़ करोड़ लूटकांड मामले का सनसनीखेज खुलासा-6 अपराधी गिरफ्तार, ये निकला मास्टरमाइंड… 

Lohardaga : 5 हजार की घूस ने फंसा दिया, रिश्वत लेते लेखा लिपिक को ACB ने रंगेहाथ धरा

Dhanbad Breaking : मैथन डैम में नहाने के दौरान डूबा बिहार का युवक, तलाश जारी… 

 

Saffrn

Trending News

Water Conservation: जल-जीवन-हरियाली Mission: बेगूसराय में 808 कुओं का जीर्णोद्धार, भूजल...

बेगूसराय में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत 808 कुओं का जीर्णोद्धार और 723 सोक पिट निर्माण से भूगर्भ जलस्तर सुधारने की पहल तेज हुई।Water Conservation...

गांव-गांव में स्मार्ट मीटर संबंधित जानकारी लेना बेहद आसान, जानिए

Patna: राज्य में अब शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी सुविधा दी जा रही है। जिससे ग्रामीण...

Ranchi में दोस्ती के नाम पर धोखा, बर्थडे पार्टी में युवती...

Ranchi: झारखंड में दिन ब दिन अपराधियों की ताकत बढ़ती जा रही है और बड़े-बड़े कांडों को इनके द्वारा अंजाम दिया जा रहा है।...

9 महीने बाद मिला कंकाल, अब तक नहीं हुआ DNA टेस्ट;...

Jharkhand: झारखंड के बोकारो से बीते दिनों 18 वर्षीय युवती के हत्या का भवामह मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक 28...

Bihar सरकार की नई नीतियों से बिहार में नये उद्योगों को...

Patna: Bihar सरकार ने बिहार में नये उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई नीतिगत पहल शुरू की है। इसमें नई नीतियां बनाई...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img