Ramgarh: मांडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की छत से टपक रहा पानी, मरीजों को हो रही भारी परेशानी

Ramgarh: मांडू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को इन दिनों सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। भवन की छत से लगातार पानी टपकने की वजह से फर्श पर फिसलन हो गई है, जिससे मरीजों, खासकर कुपोषित बच्चों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। भीगती दीवारों और गीले फर्श के कारण संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

Ramgarh: करोड़ों की मरम्मत, फिर भी टपक रही छत

गौरतलब है कि 22 मई 2023 को टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से सामुदायिक भवन की मरम्मत पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन मरम्मत के महज तीन महीने बाद ही भवन की छत से पानी टपकने लगा। इस विषय पर पहले भी हमारे चैनल ने खबर प्रसारित की थी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा पुनः छत की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन समस्या पूरी तरह से हल नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद मरम्मत कार्य टिकाऊ क्यों नहीं रहा? उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है और भवन की स्थिति को जल्द सुधारने की अपील की है।

Ramgarh: स्वास्थ्य पर भी असर

फिलहाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने आए मरीजों के लिए यह स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है। फिसलन भरा फर्श और सीलन संक्रमण को न्योता दे रही है। ऐसे में जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई ज़रूरी है।

एहसान मंजर की रिपोर्ट

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...