Koderma: स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट का खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार, ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

Koderma: 15 जून की रात बिहार के छपरा जिले के स्वर्ण व्यवसायी से कोडरमा घाटी में हुई 80 लाख के सोने की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और लुटे गए सोना के बिस्कुट समेत 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस लूटकांड में इस्तेमाल की गई एर्टिगा और एक्सयूवी कार भी बरामद कर ली है।

Koderma: ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

दरअसल, 15 जून को छपरा का व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता तकरीबन 80 लाख रुपये का सोना लेकर अपने एक स्टाफ के साथ कोलकाता से वापस लौट रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी में स्वर्ण व्यवसायी की कार खराब हो गई। पकड़े गए पांच में दो अपराधी ने मदद करने की नीयत से व्यवसायी के पास पहुंचे और गाड़ी ठीक करने में मदद करने लगे।

Koderma: कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन

इसी दरम्यान उन दोनों को व्यवसायी के पास भारी मात्रा में सोना होने की भनक लगी। इसके बाद उन दोनों ने अपने कुछ साथियों को बुलाया और व्यवसायी के साथ मारपीट करते हुए सोना लूट कर फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनिल कुमार की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

Koderma: पुलिस ने लूट का किया खुलासा

वहीं व्यापारी ने कोडरमा थाने में मामला दर्ज कराया था। मामले में कार्रवाई करते हुए बिहार के नवादा जिले के रजौली से 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूट गया सोना भी बरामद किया गया है। एसपी अनुदीप सिंह ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन करने में सफलता पाई है।

अमित कुमार की रिपोर्ट

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...