NDA संग इतिहास रचेगा रामगढ़ – दिलीप जायसवाल

रामगढ़ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल इन दिनों प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। इस दौरान वे आज रामगढ़ पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस क्रम में उन्होंने स्थानीय लोगो से मुलाकात की और उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रामगढ़ की जनता इस बार परिवर्तन और प्रगति के लिए मन बना कर बैठी है, एनडीए ही उनकी पहली पसंद है।

उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आने वाले समय में रामगढ़ में सर्वांगीण विकास दिखेगा। भाजपा अध्यक्ष ने लोगों के समर्थन और विश्वास के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि राजद की जब भी सरकार सत्ता में आई है तब उसने समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम देश के एकता की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए सरकारी खजाना खोल दिया है।

Dilip Jaishwal 2 22Scope News

यह भी देखें :

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि बिहार के लोग उस राजद के दौर को भूले नहीं है जब गांव में बंदूकें गरजती थी और शहर में व्यवसायियों का अपहरण होता था। आज स्थिति बदल गई है। अब अपराध करने वाले शिकंजे में होते हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि आज बिहार में सरकार की प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार और नौकरी देने की है। इस कार्य को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : सम्राट ने कहा- NDA सरकार 12 लाख लोगों को देगी नौकरी, लालू सिर्फ एक लाख नौकरी दे पाए

Bihar Flood Survey: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने किया...

Bihar Flood Survey, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि, किसान...

Tirumala Electric Buses: अनंत अंबानी का वादा पूरा, रिलायंस फाउंडेशन ने...

Tirumala Electric Buses: तिरुमला आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में रिलायंस फाउंडेशन ने तिरुमला...

Vaishali Flood News: नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का...

Vaishali Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वैशाली के...