रामकृपाल यादव को NDA में मिला सम्मान, मंत्री जनक राम ने कहा भाई वीरेंद्र भी सोच रहे…

गोपालगंज: शनिवार को दो दिवसीय दौरा पर बिहार सरकार में मंत्री जनक राम गोपालगंज पहुंचे। गोपालगंज के सर्किट हाउस में जनक राम ने एक प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद में रह कर रामकृपाल यादव जी अपमान का घूंट पीते रहे, उन्हें महागठबंधन में सम्मान नहीं मिला। एनडीए में नरेंद्र मोदी ने उनका काफी सम्मान किया।

अब भाई वीरेंद्र को भी यह अहसास हो गया है कि महागठबंधन के नेता के परिवार मीसा भारती, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी से बाहर नहीं निकलने वाला है। अब ऐसा लग रहा है कि भाई वीरेंद्र सुशासन की सरकार नीतीश कुमार और एनडीए की शरण में आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के लिए निरंतर स्कूल खोला जा रहा है। गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के सोनहुला गोकुल गांव में करीब 47 करोड़ रूपये की लगत से एससी एसटी बालिका प्लस टू स्कूल की मंजूरी कैबिनेट ने दी है।

यह स्कूल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। समाज में बदलाव के लिए शिक्षा की आवश्यकता है। गोपालगंज मे अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 50 सीट वाले छात्रवास में रहकर मैं पढ़ा हूं और आज मंत्री परिषद का सदस्य हूं। यहां इसके अलावे 100 सीट वाले दूसरे छात्रावास का निर्माण होगा, जिसका प्रस्ताव विभाग को मिला है।

इससे कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ने में सुअवसर प्राप्त होगा। एससी एसटी विद्यालय में अच्छे शिक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं। सरकार के द्वारा शिक्षा को लेकर कार्य किया जा रहा है। अनुसूचित जाति जनजाति के बच्चों को बीपीएससी व यूपीएससी में पीटी क्वालीफाई करने पर प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है। बच्चे चयनित होकर राज्य की सेवा के लिए आ रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   नक्सलियों के विरुद्ध STF की छापेमारी जारी, भारी मात्रा में…

गोपालगंज से सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

NDA NDA NDA NDA

NDA

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...

Ranchi News: IIIT छात्र की खुदकुशी के बाद भड़का आक्रोश, 400...

 रांची के खेलगांव स्थित हॉस्टल में IIIT छात्र आदित्य कुमार की खुदकुशी के बाद 400 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने हॉस्टल की कुव्यवस्था...

Pension Problem: दस्तावेजों में नाम अलग-अलग होने से वृद्धा परेशान, बैंक...

 झारखंड के डोरंडा पंचायत के बिल्टी गांव की वृद्ध महिला शिवराइत देवी दस्तावेजों में नाम की गड़बड़ी के कारण वृद्धावस्था पेंशन नहीं निकाल पा...