Ranchi Accident : राजधानी रांची के सिकिदिरी में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जहां अज्ञात बोलेरो ने दो बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गया वहीं तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिकिदिरी थाना क्षेत्र के बदरी जंगल के पास की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन आज 56 लाख लाभुकों को देंगे मंईयां सम्मान योजना की राशि…
Ranchi Accident : बाजार से वापस लौटने के क्रम में हुआ हादसा
मृतक की पहचान मंगलाचरण बेदिया के रुप में हुई है वहीं कुच्चू निवासी सुरेन्द्र बेदिया, प्रदीप भोगता और हृदय महली गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में घायलों का हाल जाना वहीं मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
ये भी पढ़ें-Bokaro Rape : 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, हाथ पैर बांधकर गैंगरेप, मामला दर्ज…
मिली जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर सवार होकर चार युवक बाजार से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बदरी जंगल के पास अज्ञात बोलेरो ने दोनों बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। सड़क पर गिरने के कारण मंगलाचरण बेदिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रुप से घायल तीनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Highlights


