सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, एक घायल

नालंदा : नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा बीघा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दीपनगर बाजार निवासी संजय कुमार के 18 वर्षीय पुत्र सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक नवीनगर गांव के निवासी नीतीश कुमार बताए जा रहे हैं।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा धर्मपाल कुमार ने बताया कि सत्येंद्र अपने मित्र नीतीश के साथ मोटरसाइकिल से बिहारशरीफ जा रहा था। राणा बीघा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सत्येंद्र ने दम तोड़ दिया। नीतीश का इलाज अभी जारी है।

यह भी देखें :

मृतक सत्येंद्र पटेल नगर कॉलेज में बीए पार्ट-1 का छात्र था और नर्सिंग की तैयारी कर रहा था। घटना के समय वह किसी काम से बिहारशरीफ जा रहा था। यातायात थाना अध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

राकेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...