रांची के धुर्वा डैम में पुलिस वाहन गिरने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। शव और हथियार बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की।
रांची में बड़ा हादसा: धुर्वा डैम में पुलिस वाहन गिरा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत
Ranchi Accident News : रांची में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिंसिपल जिला जज जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड और एक सरकारी ड्राइवर सवार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम में जा गिरी। इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तीनों के शव और दो सरकारी हथियार डैम से निकाल लिए हैं।

Ranchi Accident News:
मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है। तीनों शुक्रवार देर रात ज्यूडिशल एकेडमी, धुर्वा से धुर्वा डैम की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और कार सीधा डैम में जा गिरी।
हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में डैम की ओर बढ़ रही थी और अचानक पानी में समा गई। सूचना मिलते ही धुर्वा और नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
Key Highlights
रांची के धुर्वा डैम में पुलिसकर्मियों की कार गिरने से तीन की मौत
मृतक प्रिंसिपल जिला जज जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड और एक सरकारी ड्राइवर
कार से तीन शव और दो सरकारी हथियार बरामद
हटिया डीएसपी के अनुसार हादसा वाहन अनियंत्रित होने से हुआ
पुलिस ने वाहन और घटनास्थल की जांच शुरू की
Ranchi Accident News:
लगभग दो से तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों, गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार को बाहर निकाला। कार के अंदर तीनों के शव मिले, साथ ही दो पुलिस हथियार भी बरामद किए गए।

फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डैम से निकाले गए वाहन की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि पता चल सके कि वाहन कैसे अनियंत्रित हुआ और हादसे के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी।
Highlights



