Advertisment

Ranchi Accident News: Dhurwa Dam में Police Vehicle गिरा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

रांची के धुर्वा डैम में पुलिस वाहन गिरने से तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। शव और हथियार बरामद, पुलिस ने जांच शुरू की।


रांची में बड़ा हादसा: धुर्वा डैम में पुलिस वाहन गिरा, तीन पुलिसकर्मियों की मौत

Ranchi Accident News : रांची में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिंसिपल जिला जज जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड और एक सरकारी ड्राइवर सवार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर धुर्वा डैम में जा गिरी। इस घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तीनों के शव और दो सरकारी हथियार डैम से निकाल लिए हैं।

55 22Scope News

Ranchi Accident News:

मृतकों की पहचान उपेंद्र कुमार सिंह, रोबिन कुजूर और सतेंद्र सिंह के रूप में हुई है। तीनों शुक्रवार देर रात ज्यूडिशल एकेडमी, धुर्वा से धुर्वा डैम की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और कार सीधा डैम में जा गिरी।

हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में वाहन अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में डैम की ओर बढ़ रही थी और अचानक पानी में समा गई। सूचना मिलते ही धुर्वा और नगड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


Key Highlights

  • रांची के धुर्वा डैम में पुलिसकर्मियों की कार गिरने से तीन की मौत

  • मृतक प्रिंसिपल जिला जज जमशेदपुर के दो बॉडीगार्ड और एक सरकारी ड्राइवर

  • कार से तीन शव और दो सरकारी हथियार बरामद

  • हटिया डीएसपी के अनुसार हादसा वाहन अनियंत्रित होने से हुआ

  • पुलिस ने वाहन और घटनास्थल की जांच शुरू की


Content Hindi Vedanta Quarter Page page 0001 22Scope News

Ranchi Accident News:

लगभग दो से तीन घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों, गोताखोरों और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार को बाहर निकाला। कार के अंदर तीनों के शव मिले, साथ ही दो पुलिस हथियार भी बरामद किए गए।

Content English Vedanta Quarter Page page 0001 22Scope News

फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। डैम से निकाले गए वाहन की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि पता चल सके कि वाहन कैसे अनियंत्रित हुआ और हादसे के पीछे कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...