रांची रक्षा राज्य मंत्री से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सुलझा, आरोपी पिता गिरफ्तार

रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से मुख्य आरोपी मिनाजुल और उसकी बेटी के प्रेमी मोहम्मद मोईज को हिरासत में लिया है। दोनों से गहन पूछताछ जारी है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा:
पुलिस के मुताबिक, कांके के होचर गांव निवासी मिनाजुल ने पहले अपनी संलिप्तता से इनकार किया। लेकिन जब उसे लगा कि उसकी बेटी फंस सकती है, तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसकी बेटी और मोहम्मद मोईज के बीच प्रेम संबंध था। मोईज ने अपनी प्रेमिका को अपने नाम से खरीदा हुआ सिम दिया था।

मिनाजुल अपनी बेटी और मोईज के रिश्ते से नाखुश था। उसने मोईज को फंसाने की योजना बनाई। इसके तहत उसने बेटी के मोबाइल से सांसद संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

सांसद को भेजा गया धमकी भरा मैसेज:
शुक्रवार दोपहर संजय सेठ के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। इसमें लिखा था कि तीन दिन में 50 लाख रुपये नहीं दिए गए, तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उस वक्त संजय सेठ दिल्ली में थे। उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।

पुलिस कार्रवाई:
दिल्ली पुलिस की तकनीकी शाखा ने मैसेज भेजे गए नंबर का पता लगाकर रांची के कांके थाना क्षेत्र के होचर गांव की लोकेशन ट्रेस की। झारखंड पुलिस और एटीएस की टीम ने सिम का पता लगाकर आरोपी मिनाजुल और मोईज के घर पर छापा मारा।

मोईज पुलिस कार्रवाई के डर से घर से फरार हो गया था और कांके में ही छिपा हुआ था। शनिवार को दिल्ली पुलिस की टीम रांची पहुंची और मोईज के भाई समेत दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मोबाइल और सिम जब्त:
पुलिस ने धमकी भरा मैसेज भेजने वाले मोबाइल और सिम को जब्त कर लिया है। उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

पुलिस का बयान:
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह एक पारिवारिक रंजिश से प्रेरित आपराधिक साजिश लग रही है।

सांसद संजय सेठ ने पुलिस की तत्परता और कार्रवाई की सराहना की है। वहीं, पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह की घटनाओं से सतर्क रहें।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...